Khabrilaal News Desk : 

वाराणसी | घमहा पुर क्षेत्र में हुए मनीष सिंह हत्याकांड को लेकर अधिवक्ता एवं बनारस बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशांक शेखर त्रिपाठी ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश और जिलाधिकारी वाराणसी को ईमेल के माध्यम से विस्तृत प्रार्थना पत्र भेजा है।

शांक शेखर त्रिपाठी ने घटना को बताया विधि व्यवस्था पर गंभीर आघात

शशांक शेखर त्रिपाठी ने अपने पत्र में कहा कि यह घटना केवल एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था और सामाजिक संतुलन पर सीधा हमला है। उन्होंने इसे भीड़तंत्र (मॉब लिंचिंग) की खतरनाक प्रवृत्ति का संकेत बताया।

आरोपियों के ऊपर कठोर कार्रवाई और अधिकतम सजा की मांग

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर धाराओं में त्वरित कार्रवाई कर उन्हें अधिकतम दंड दिलाया जाए।

चल-अचल संपत्ति कुर्क कर पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग

पत्र में यह भी मांग की गई है कि आरोपियों की चल-अचल संपत्तियों को कुर्क कर नीलाम किया जाए और उससे प्राप्त धनराशि मृतक के परिजनों को मुआवजे के रूप में दी जाए।

शशांक शेखर त्रिपाठी ने परिवार को रोजगार देने की भी की अपील

शशांक शेखर त्रिपाठी ने पीड़ित परिवार के एक सदस्य को रोजगार या आर्थिक सहायता देने की भी मांग की है, ताकि परिवार को सहारा मिल सके।

भविष्य में ऐसी घटनाओं पर लगे रोक

उन्होंने कहा कि इस तरह की सख्त और उदाहरणात्मक कार्रवाई से समाज में कानून के प्रति विश्वास बढ़ेगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगेगी।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

10 + 2 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!