Khabarilaal News Desk :
वाराणसी। भोजपुरी के लोकप्रिय देसी स्टार समर सिंह का जन्मदिन इस बार बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर हजारों की संख्या में प्रशंसक, कलाकार और शुभचिंतक उन्हें बधाई देने के लिए पहुंचे और समारोह में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
मंदिरों में की पूजा-अर्चना
जन्मदिन के अवसर पर समर सिंह ने अपनी टीम के साथ बाबा मारकण्डेय महादेव और महावीर मंदिर में पहुंचकर विधिवत दर्शन-पूजन किया। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी उन्होंने अपने जन्मदिन पर सावन का विशेष गीत रिकॉर्ड किया है।
उन्होंने कहा कि उनके गाने दर्शकों के बीच हमेशा पसंद किए जाते हैं और अधिकतर गाने ट्रेंडिंग में रहते हैं।
हजारों प्रशंसकों का उमड़ा जनसैलाब
जन्मदिन समारोह में हजारों की संख्या में प्रशंसक, कलाकार और शुभचिंतक मौजूद रहे। सभी ने अपने चहेते स्टार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
समारोह स्थल पर भोजपुरी संगीत जगत की रौनक और उत्साह देखने लायक था।
कई कलाकार और गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस मौके पर भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अंकित मिश्रा, विवेक प्रधान, गायक मनोज यादव, विनय पाण्डेय ‘शानू’, किशन पाण्डेय, प्रकाश चाचा, कृष्णा राय, गायक समर गुप्ता, गायक शिवम यादव, लेखक आलोक यादव, हरेंद्र हरियाली, एडीआर आनंद, पप्पू वर्मा, गुड्डु देहाती, म्यूजिक डायरेक्टर अभिराम पाण्डेय, वीडियो डायरेक्टर आलोक यादव, पत्रकार विवेक राय, शुभम जैकर, खुशबू गाजीपुरी, गायक आकाश कुशवाहा, शेषनाथ यादव, आयुष राय सहित कई लोग मौजूद रहे।
प्रशंसकों के प्यार के लिए जताया आभार
समर सिंह ने सभी प्रशंसकों और शुभचिंतकों का आभार जताते हुए कहा कि दर्शकों का प्यार और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि आगे भी वे इसी तरह अच्छे गीतों के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन करते रहेंगे।
Comments (0)