Khabarilaal News Desk :
पिंडरा। फूलपुर थाना क्षेत्र में वाराणसी-लखनऊ नेशनल हाईवे-31 पर शुक्रवार रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा
जानकारी के अनुसार फूलपुर थाना क्षेत्र के सिंधुरिया गांव निवासी राधे यादव (65) बाइक से कहीं जा रहे थे। शुक्रवार रात करीब 8 बजे जब वह हाईवे पर स्थित पटेल चौराहा के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक इनोवा कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी मौत
घटना की सूचना मिलते ही फूलपुर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया
पुलिस ने दुर्घटना में शामिल इनोवा कार को कब्जे में ले लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस मामले की जांच कर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
Comments (0)