Khabrilaal News Desk :
वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र में मारपीट के दौरान हुई मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पण्डितपुर गेट के पास हाइवे किनारे से हुई गिरफ्तारी
पुलिस टीम ने पण्डितपुर गेट के पास हाइवे किनारे से तीनों अभियुक्तों—लक्ष्मी नारायण, अरविन्द पटेल और आशीष कुमार पटेल—को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी घमहापुर (हरदत्तपुर) क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।
मारपीट की घटना के बाद इलाज के दौरान हुई थी मौत
मामले में वादी ने 27 अप्रैल 2026 को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विपक्षी पक्ष ने उनके पिता के साथ गाली-गलौज और मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को भेजा जेल
पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।
पुलिसकर्मियों के टीम की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह, उपनिरीक्षक अमीर बहादुर सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों की टीम शामिल रही।

Comments (0)