Khabrilaal News Desk :

वाराणसी – लगातार गिरते भूजल स्तर और बढ़ते जल संकट को देखते हुए सामाजिक संस्था सुबह-ए-बनारस क्लब की ओर से जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मैदागिन स्थित श्री हरिश्चंद्र बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में संपन्न हुआ।

जल बचाने का दिलाया संकल्प

कार्यक्रम में छात्राओं ने हाथों में तख्ती और बैनर लेकर जल संरक्षण का संदेश दिया और पानी की बर्बादी रोकने की शपथ ली।

संस्था और कॉलेज प्रशासन की पहल

यह आयोजन संस्था के अध्यक्ष समाजसेवी मुकेश जायसवाल, लक्ष्मी नर्सिंग कॉलेज एंड हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक कुमार राय और कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. प्रियंका तिवारी के नेतृत्व में किया गया।

वक्ताओं ने जताई चिंता

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि देश के कई हिस्से भूजल संकट से जूझ रहे हैं और इसका असर वाराणसी में भी दिखने लगा है। लोगों को पानी के महत्व को समझना होगा और जल संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना होगा।

वर्षा जल संरक्षण पर जोर

कार्यक्रम में वर्षा जल संरक्षण को पानी की समस्या का प्रभावी समाधान बताया गया। लोगों से अपील की गई कि वे खुद जागरूक बनें और आसपास के लोगों को भी पानी बचाने के लिए प्रेरित करें।

छात्राओं की रही बड़ी भागीदारी

इस दौरान मुकेश जायसवाल, डॉ. अशोक कुमार राय, डॉ. प्रियंका तिवारी, गणेश सिंह, श्याम दास गुजराती, कंचन बाला, शशि श्रीवास्तव, रंजना गिरि, सुनीता सिंह, गीता वर्मा, रीता प्रजापति सहित कॉलेज की सैकड़ों छात्राएं मौजूद रहीं।

Reporter - राजेंद्र प्रसाद गुप्ता 

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

2 + 6 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!