वाराणसी। सेवापुरी के जंसा थाने की पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना जंसा के उपनिरीक्षक अजय यादव ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए डीपी एक्ट सहित अन्य धाराओं में दर्ज प्रकरण में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुकेश चन्द्र केशरी पुत्र स्वर्गीय हरिलाल केशरी, निवासी मोहल्ला गंज, थाना मड़ियाहूं, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है, जो पीड़िता का ससुर बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने थाना जंसा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विवाह के बाद ससुराल पक्ष के लोग लगातार दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने अपने ससुर मुकेश चन्द्र केशरी पर अशोभनीय व्यवहार करने और धमकी देने का भी आरोप लगाया था।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसी क्रम में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

9 + 1 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!