Khabrilaal News Desk :

पश्चिम बंगाल – पश्चिम बंगाल के दोहारिया इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी माने जाने वाले चंद्रनाथ पर बाइक सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी को रोककर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

ओवरटेक कर रोकी गाड़ी, फिर बरसाईं गोलियां

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चंद्रनाथ काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार थे। इसी दौरान बाइक सवार हमलावरों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया, ओवरटेक कर रास्ता रोका और बेहद करीब से फायरिंग शुरू कर दी।

सिर, सीने और पेट में लगी गोलियां

पुलिस के मुताबिक चंद्रनाथ के सिर, सीने और पेट में कई गोलियां लगी हैं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज के दौरान मौत हो गई

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। शुरुआती जांच में इसे सुनियोजित हमला माना जा रहा है।

कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं इस वारदात ने एक बार फिर पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

2 + 1 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!