khabarilaal news desk:-
पूर्वांचल की ख्याति लब्ध मेकअप आर्टिस्ट दिव्या सिंह एवं आर्गनाइजर संजय सिंह द्वारा बड़ागांव में अनन्या मेक ओवर संस्थान में 70 छात्राओं हेतु योग एवं प्राणायाम कार्यक्रम आयोजित किया गया।
स्वास्थ्य और आंतरिक सुंदरता हेतु योग के गुन सिखाते हुए इसे दैनिक जीवन में अपनाने पर बल

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कंपोजिट स्कूल रमईपट्टी, पिण्डरा के स्टेट अवॉर्डी शिक्षक एवं योग प्रशिक्षक कमलेश कुमार पाण्डेय ने छात्राओं को अच्छे स्वास्थ्य और आंतरिक सुंदरता हेतु योग के गुन सिखाते हुए इसे दैनिक जीवन में अपनाने पर बल दिया। प्रोटोकॉल के अनुसार आज के अभ्यास में प्रार्थना के बाद संधि संचालन,खड़े होकर किए जाने वाले आसन,बैठकर किए जाने वाले आसन,पेट के बल लेटकर किए जाने वाले आसन, पीठ के बल लेटकर किए जाने वाले आसन के साथ- साथ ध्यान से होने वाले लाभ से छात्राएं परिचित हुई।
योग के दौरान इन प्रमुख लोगों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर संस्थान प्रमुख दिव्या सिंह ने योग प्रशिक्षक कमलेश कुमार पाण्डेय एवं उनकी छात्रा नेशनल योग प्लेयर अनन्या सिंह को माल्यार्पण एवं पुष्प कुछ देखकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में हेयर आर्टिस्ट धर्मेंद्र सरोज,नीरज कुमार अनिल कुमार गिरी, निशिथ सिंह सुमित शर्मा,दामिनी,तनु,पूजा दुबे निधि,अंजली शर्मा,रोशन,पूजा कनौजिया,डाली प्रजापति,मनीषा, एकता पाल,लक्ष्मी,प्रिया केशरी आदि उपस्थित रही।
Comments (0)