Khabarilaal news desk 

वाराणसी। VDA उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा द्वारा प्राधिकरण के पांचों जोनों में कार्यरत फील्ड स्टाफ के कार्यों की समीक्षा करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 08 कर्मचारियों को प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि अधिक से अधिक नवीन मानचित्र आवेदन जमा कराए जाएं तथा आमजन, विशेषकर गरीब एवं कमजोर वर्ग के लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।

क्षेत्रीय निरीक्षण एवं प्राधिकरण के कार्यों के सफल क्रियान्वयन में सराहनीय योगदान

यह सम्मान उन्हें प्रवर्तन कार्यों, अवैध निर्माणों पर प्रभावी कार्रवाई, क्षेत्रीय निरीक्षण एवं प्राधिकरण के कार्यों के सफल क्रियान्वयन में सराहनीय योगदान हेतु प्रदान किया गया।  

योजनाओं एवं व्यवस्थाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने में फील्ड स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका

उपाध्यक्ष महोदय ने कहा कि प्राधिकरण की योजनाओं एवं व्यवस्थाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने में फील्ड स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की सक्रियता, तत्परता एवं जिम्मेदारीपूर्ण कार्यप्रणाली से न केवल प्राधिकरण की कार्यक्षमता में वृद्धि होती है, बल्कि आमजन में भी प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत होता है l 

इस दौरान में प्रमुख लोगों की रही उपस्थिति 

इस अवसर पर प्राधिकरण के सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा तथा अपर सचिव श्री गुडाकेश शर्मा भी उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा सम्मानित कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी गई।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

9 + 4 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!