वाराणसी।MGKVP के मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा आयोजित 12 दिवसीय ऑनलाइन रिफ्रेशर कोर्स रविवार को सम्पन्न हुआ।
अध्यक्षता करते हुए जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया की पूर्व कुलपति प्रो. कल्पलता पाण्डेय ने कहा कि समावेशी उच्च शिक्षा का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक शिक्षार्थी—चाहे वह किसी भी सामाजिक, आर्थिक, लैंगिक, भाषाई या सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से आता हो, उसे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का समान अवसर प्राप्त हो। यह हमें प्रेरित करता है कि हम अपनी शिक्षण पद्धतियों, नीतियों और संस्थागत व्यवस्थाओं को अधिक संवेदनशील और समावेशी बनाएं।
मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केन्द्र के निदेशक प्रो. रमाकान्त सिंह ने कहा कि समावेशन कोई अंतिम लक्ष्य नहीं, बल्कि एक सतत प्रक्रिया है। इसके लिए सहयोग, संवेदनशीलता, नवाचार और दृढ़ संकल्प की आवश्यकता होती है। इस कार्यक्रम से प्राप्त ज्ञान और प्रेरणा को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में लागू करना है, ताकि एक ऐसे शैक्षिक वातावरण का निर्माण किया जा सके जहाँ कोई भी शिक्षार्थी उपेक्षित न रहे। संचालन डॉ विनय सिंह एवं तकनीकी सहयोग सारिका, दीपशिखा, सरस्वती व अनुपम ने किया।
Comments (0)