Khabarilaal news desk:-

वाराणसी। सरकार के वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल परिसर में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. के.के. सिंह ने किया, जबकि इसकी देखरेख पार्षद अशोक मौर्य ने की।

अस्पताल परिसर में लगाए गए विभिन्न प्रकार के छायादार फलदार वह औषधीय वृक्ष 

इस दौरान अस्पताल परिसर में छायादार, फलदार एवं औषधीय प्रजातियों सहित विभिन्न प्रकार के कुल 130 पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण अभियान में अस्पताल के चिकित्सकों, अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

वृक्ष पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने में निभाते हैं अहम भूमिका 

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. के.के. सिंह ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं पार्षद अशोक मौर्य ने सभी से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया, ताकि यह अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित न रहकर हरित वातावरण के निर्माण में सार्थक योगदान दे सके।

पौधों के संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन का लिया संकल्प 

कार्यक्रम के अंत में अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण के उपरांत मौजूद सभी प्रतिभागियों ने पौधों के संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन का संकल्प लिया।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

9 + 9 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!