Khabarilaal news desk:-

वाराणसी।चोलापुर थाना क्षेत्र के आयर बाजार गांव से एक 15 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के अचानक घर से चले जाने के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। 

काफी खोजबीन के बाद नहीं मिला सुराग परिवार ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लगने पर परिवार ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, किशोरी बीते 19 जून को दोपहर करीब एक बजे घर से बिना किसी को कुछ बताए कहीं चली गई। शाम तक उसके वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। 

घर से जाते वक्त किसी प्रकार की जानकारी नहीं देकर गई किशोरी

परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। परिजनों का कहना है कि किशोरी घर से जाते समय किसी प्रकार की जानकारी देकर नहीं गई थी। लगातार खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो परिवार के सदस्य अगले दिन चोलापुर थाने पहुंचे और गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई। 

गुमशुदगी की सूचना दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार लापता किशोरी की उम्र लगभग 15 वर्ष, लंबाई करीब पांच फुट तथा रंग गेहुआं है। घर से निकलते समय उसने सूट-सलवार पहन रखा था और पैरों में चप्पल थी। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के थाना क्षेत्रों को भी आवश्यक सूचना प्रेषित की जा रही है। पुलिस परिजनों तथा स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाने के साथ-साथ संभावित स्थानों पर खोजबीन कर रही है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

1 + 4 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!