पिंडरा। समाजसेवी स्वर्गीय वीरेंद्र प्रताप दुबे की पुण्यतिथि के अवसर पर अभ्युदय सेवा समिति के तत्वावधान में बुधवार को विजय लक्ष्मी हॉस्पिटल, रमईपुर (पिंडरा) में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई
26 युवाओं ने स्वेच्छा से किया रक्तदान
बीएचयू रक्त केंद्र (ब्लड बैंक) के डॉ. आशुतोष सिंह की देखरेख में आयोजित इस शिविर में कुल 26 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में युवाओं का उत्साह देखने लायक था, जिन्होंने मानव सेवा के इस कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
एडवोकेट संतोष सिंह अनुपम ने 15वीं बार रक्तदान कर सभी के लिए प्रस्तुत की प्रेरणा
शिविर में एडवोकेट संतोष सिंह अनुपम ने 15वीं बार रक्तदान कर सभी के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की। उनके इस योगदान की उपस्थित लोगों ने सराहना की और अन्य युवाओं को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
तहसीलदार कुलवंत सिंह एवं थाना प्रभारी अतुल सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया शुभारंभ
रक्तदान शिविर का शुभारंभ तहसीलदार कुलवंत सिंह एवं थाना प्रभारी अतुल सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।शिविर में रक्तदान करने वाले सभी लोगों को हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. आयुष पटेल एवं डॉ. प्रगति सिंह द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इन प्रमुख लोगो की रही उपस्थिति
इस अवसर पर डॉ. अमन गुप्ता, दिलीप दुबे, सिंटू पांडे, सुनील पाल, अमिताभ दुबे, प्रदीप दुबे, रमेश यादव ‘फौजी’ एवं सतीश सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।यह रक्तदान शिविर न केवल स्व. वीरेंद्र प्रताप दुबे को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने का माध्यम बना।
Comments (0)