khabarilaal news desk

वाराणसी |आसरा, जन विकास समिति, मुर्दहा, वाराणसी एवं ALIMCO, कानपुर के संयुक्त प्रयास से हरहुआ ब्लॉक, वाराणसी में राष्ट्रीय वयोश्री तथा एडिप योजना के तहत  विशेष  सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत 365 वृद्धजन एवं 51 दिव्यांगजन लाभान्वित हुए।

त्रिभुवन राम, विधायक अजगरा, वाराणसी रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

लाभार्थियों को व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, हियरिंग एड, छड़ी एवं अन्य सहायक उपकरण निःशुल्क प्रदान किए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय श्री त्रिभुवन राम, विधायक अजगरा, वाराणसी द्वारा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्ष के रूप में श्री उत्तम ओझा सदस्य, राज्य दिव्यांग सलाहकार समिति उत्तर प्रदेश सरकार उपस्थित रहे। 

 सहायक उपकरण प्राप्त कर लाभार्थियों के खुशी से खिल उठे चेहरे 

 सहायक उपकरण प्राप्त कर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इन उपकरणों से उनके दैनिक जीवन की गतिविधियों में सहजता आएगी। वृद्धजन अब स्वतंत्र रूप से चल-फिर सकेंगे। दिव्यांगजन भी आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा सकेंगे। जन विकास समिति ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ALIMCO, कानपुर की तकनीकी टीम ने उपकरणों का वितरण सुनिश्चित किया।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी रहे उपस्थित

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने लाभार्थियों को शुभकामनाएँ दीं। यह आयोजन दिव्यांग एवं वृद्धजनों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करेगा। सरकार की योजनाओं के अंतर्गत यह सहयोग उनके अधिकारों की पूर्ति का प्रतीक है। लाभार्थियों ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। सामाजिक संगठनों ने इसे समावेशन की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।

कार्यक्रम ने समाज में सहयोग और संवेदनशीलता का दिया संदेश

इस कार्यक्रम ने समाज में सहयोग और संवेदनशीलता का संदेश दिया। जन विकास समिति ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने का संकल्प लिया। यह पहल दिव्यांग एवं वृद्धजनों के जीवन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

संस्था के सचिव सह निदेशक चंद्रन रेमंड्स ने सभी अतिथियों व लाभार्थियों को दिया धन्यवाद

 यह कार्यक्रम जन विकास समिति के सभी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के लिए कारण सफलता पूर्वक आयोजन हुआ । संस्था के सचिव सह निदेशक श्री चंद्रन रेमंड्स ने सभी अतिथियों व लाभार्थियों को धन्यवाद ज्ञापित किए। कार्यक्रम में जिला किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह जी, कपिल नारायण जी, राणा सिंह चौहान, जय कुमार, डी के सिंह, फा एलेक्स जी आदि लोग उपस्थित थे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

8 + 8 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!