khabarilaal news desk

वाराणसी । हरहुआ विकास खंड के आयर पंचायत भवन में ग्राम प्रधान आयर एवं सुधा सर्जिकल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के सौजन्य से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। जिसमें 50 लोगो का उवचार किया गया। साथ निःशुल्क दवाईया वितरित की गयी। 

ग्राम प्रधान सूर्य प्रकाश उर्फ भीम मौर्य ने किया चिकित्सा शिविर का उद्घाटन

शिविर का उद्घाटन करते हुए ग्राम प्रधान सूर्य प्रकाश उर्फ भीम मौर्य ने कहा कि ऐसे शिबिर से गांव के लोगो को सुविधा मिलती है। डॉक्टर लोग मरीजो के द्वार आते है। ये हमारा नैतिक जिम्मेदारी है कि गाँव के हर व्यक्ति बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया हो। 

लोगो अत्याधुनिक हर सुविधा को उपलब्ध कराना  हमारा सामाजिक दायित्व

सुधा ने कहा कि अत्याधुनिक हर सुविधा लोगो को उपलब्ध कराना  हमारा सामाजिक दायित्व है। डॉक्टरों की टीम में डॉ कमलेश पाल, डॉ अमित शामिल रहे। राजेश जायसवाल, उमेश, बल्लूर राम , मनोज गोंड, जीत यादव सहित 50 मरीजो ने डॉक्टरों से सलाह ली।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

2 + 1 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!