khabarilaal news desk

वाराणसी। सीएट कॉलेज गहनी,आयर के खेल मैदान पर रविवार प्रातः ग्रीष्मकालीन फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। यह शिविर यूपीएससी एवं सीएट कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। शिविर के प्रथम दिन कुल 125 फुटबॉल खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण कराया। सभी पंजीकृत खिलाड़ियों को जर्सी, हाफ पैंट एवं मोजे वितरित किए गए।

खिलाड़ियों को खेल कौशल को निखारने तथा अनुशासन एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ने की दी  प्रेरणा

शिविर का उद्घाटन पद्मश्री प्रशांति सिंह ने किया। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में उन्होंने खिलाड़ियों को खेल कौशल को निखारने तथा अनुशासन एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।यूपीएससी के सचिव सत्येंद्र बहादुर सिंह ने शिविर में आयोजित होने वाले विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं मुख्य प्रशिक्षक साकेत सिंह ने अपनी टीम — यासिर, सचिन, अजीज, सज्जन एवं आकाश — के साथ खिलाड़ियों को पहले दिन पासिंग एवं पोजीशन इंटरचेंज की तकनीकों का प्रशिक्षण प्रदान किया।

सीएट कॉलेज के उप प्रबंधक नवीन कुमार सिंह द्वारा किया एडीएम प्रोटोकॉल विनय कुमार सिंह का स्वागत

कार्यक्रम में एडीएम प्रोटोकॉल विनय कुमार सिंह का स्वागत सीएट कॉलेज के उप प्रबंधक नवीन कुमार सिंह द्वारा किया गया। एडीएम प्रोटोकॉल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल भावना, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर नसीम अख्तर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति रहे उपस्थित

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर नसीम अख्तर, साई कोचिंग के नन्हे सिंह, डिप्टी डायरेक्टर विकास कुमार सिंह, माय भारत के नितेश सिंह, दिलीप कुमार सिंह एवं अनुराग सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

6 + 9 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!