khabarilaal news desk:-
RPF वाराणसी तथा CIB वाराणसी की संयुक्त टीम द्वारा टिकट काउंटर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को शकवश रोका और चेक किया तो उसके पास से स्लीपर क्लास का एक अदद तत्काल टिकट मिला। जो वाराणसी से सूरत के लिए बनवाया गया है। पूछने पर उसने बताया कि वह प्रति व्यक्ति 300₹ से 400₹ अतिरिक्त लेकर टिकट बनवाता है। बरामद टिकट का दाम 3840₹ है। उसके पास से बरामद मोबाइल को चेक करने पर तीन अन्य यात्रा बीते तत्काल टिकट का विवरण जो कि क्रमशः
बीते तत्काल टिकट का विवरण जो कि क्रमशः
1 ... DDU से SMVB 3450 ₹
2.... BNRS से CST 3580 ₹
3.... DDU से KPI 1320 ₹* मिला।
टिकट के दाम से 300 से ₹400 अधिक लेता था युवक
पूछने पर बताया कि वह रेल टिकट जरूरतमंद लोगों को उनका आधार कार्ड डिटेल तथा पैसा मंगवा कर टिकट बनवाकर टिकट के दाम से 300 से ₹400 अधिक लेता है पूछने पर अपना नाम पता विष्णु अग्रहरि पुत्र गोपाल जी अग्रहरि उम्र 30 वर्ष पता A 31/88 हनुमान फाटक नवापुर थाना आदमपुर जिला वाराणसी उत्तर प्रदेश बताया। नियम के अनुसार रेलवे एक्ट 143 के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट वाराणसी पर अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 1233/26 U/S 143 रेलवे एक्ट पंजीकृत किया गया है।
Comments (0)