khabarilaal news desk:-
वाराणसी,। प्रदेश सरकार के आयुष, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' के सुपुत्र अनिमेष के गत 7 जुलाई को आयोजित विवाह समारोह के अवसर पर आज वाराणसी के माहेश्वरी समाज का एक प्रतिनिधि मंडल उनके सिगरा स्थित संत रघुवर नगर आवास पर पहुंचा।
सामाजिक सौहार्द का परिचय
प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री जी से भेंट कर पुत्र अनिमेष के वैवाहिक जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की। समाज के वरिष्ठजनों ने नवदंपत्ति के सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए मंत्री परिवार को बधाई दी।
आयुष, राज्यमंत्री ने जताया आभार
इस अवसर पर डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने माहेश्वरी समाज के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज का स्नेह एवं आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द ही हमारे संस्कार की पहचान है।
सिगरा स्थित संत रघुवर नगर आवास पर हुआ स्वागत, समाज के लोगों ने नवदंपत्ति के मंगलमय जीवन की कामना
इस अवसर पर माहेश्वरी समाज सर्वश्री नवरतन राठी, गौरीशंकर नेवर, गौरव राठी, दीपक माहेश्वरी, लाला चांडक, गिरिराज कोठारी, किशोर मुंद्डा, के के साथ ही अन्य पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु रहे उपस्थित!
Comments (0)