वाराणसी ।चैत्र के रामनवमी के मौके पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस साल भी कालिका धाम चौराहे से श्री राम सेवा समिति के तत्वाधान में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों की संख्या में कार ऑटो रिक्शा एवं बाइक सवार शामिल रहे।

धर्म संघ की आयोजित बैठक में वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया

बताते चलें कि भगवा ध्वज लहराते हुए तरह-तरह के उद्घोष के साथ शोभा यात्रा कालिका धाम चौराहे से चलकर कपसेठी चौराहा, कछवा रोड, रूपापुर, कालिका धाम बाजार पहुंचकर समाप्त हो गई शोभा यात्रा के पहले कालिका धाम चौराहे के पास आयोजित सभा स्थल पर धर्म संघ की बैठक में वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के चरित्र का वर्णन करते हुए हिंदू जन जागरण पर जोर देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि जातीयता से ऊपर उठकर सनातन धर्म को मानने वाले एक जुट हो कर सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करें। 

इस मौके पर रविदास मंदिर के महंत भारत भूषण महाराज, विश्व हिंदू परिषद के नितिन भाई, काशी प्रांत के गौ सेवा प्रमुख अरविंद, श्री राम सेवा समिति के संरक्षक विधायक सुशील सिंह, पूर्व प्रमुख फुन्नन सिंह, प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष राकेश सिंह, ग्राम प्रधान गण नितिन सिंह, गगन सिंह, गुंजन सिंह, रविंद्र कुमार व कार्यक्रम के संचालक प्रदीप सिंह मोनू सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

1 + 1 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Photo Gallery