वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और हो ची मिन्ह यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक्स एंड फाइनेंस, वियतनाम एवं हो ची मिन्ह सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, वियतनाम के मध्य संयुक्त शोध परियोजनाओं का संचालन, फैकल्टी एक्सचेंज तथा समानता व परस्पर हितों के आधार पर साझेदारी विकसित करना है।

परस्पर समझौते पर अग्रेत्तर कार्य करने हेतु समाज कार्य विभाग, काशी विद्यापीठ के आठ शिक्षकों का एक दल मई के द्वितीय सप्ताह में वियतनाम की यात्रा पर जा रहा है। उक्त के मद्देनजर कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक हुई। 

बैठक में कुलपति प्रो. त्यागी ने बताया कि कि कुलाधिपति एवं महामहिम उत्तर प्रदेश आनंदीबेन पटेल ने वियतनाम जाने वाले काशी विद्यापीठ के शिक्षकों के दल से भ्रमण की कार्ययोजना बनाने एवं उस योजना पर अग्रेत्तर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है।

कुलपति ने शैक्षणिक भ्रमण दल के समस्त सदस्यों को निर्देशित किया कि वियतनाम की दोनों विश्वविद्यालयों के विषयों की सूची देख कर यह निश्चित कर लिया जाए कि वहां के कौन-कौन से शैक्षणिक पाठ्यक्रम काशी विद्यापीठ के पाठ्यक्रमों से मेल खा रहे हैं, उन विभागों के शिक्षकों से वार्ता किया जाए।

काशी विद्यापीठ भ्रमण हेतु आमंत्रित भी किया जाए, वहां के विश्वविद्यालयों के द्वारा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, पर्यावरण संरक्षण, वाटर ट्रीटमेंट, सौर एवं अन्य वैकल्पिक ऊर्जा एवं सस्टेनेबिलिटी पर किए जा रहे बेस्ट प्रैक्टिसेज का अवलोकन एवं उन्हें काशी विद्यापीठ में क्रियान्वित करने हेतु कार्य योजना बनाने हेतु निर्देशित किए। 

बैठक में निदेशक आउटरीच प्रो. संजय, समाज कार्य विभाग की अध्यक्ष प्रो. वंदना सिन्हा, कुलानुशासक प्रो. कृष्ण कुमार सिंह, प्रो. भावना वर्मा, प्रो. शैला परवीन, प्रो. निमिषा गुप्ता एवं डॉ. ममता सिंह उपस्थित रहीं।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

3 + 1 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!