वाराणसी।सिंधोरा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शुक्रवार दोपहर बाद आकाशी बिजली के चलते जहां पति-पत्नी की मौत हो गई वहीं विभिन्न गांव में लगभग आधा दर्जन लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलस गए जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
एक ही परिवार की तीन महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलसी
बताते चले की शुक्रवार को दोपहर बाद करीब 3:30 बजे जाठी गांव में खेत से घर लौट रहीं महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। हादसे में एक ही परिवार की तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।घायलों में विमला देवी (30) पत्नी नरेश चौहान, सुनीता (20) पुत्री सुरेश और मनीता (16) पुत्री सुरेश शामिल हैं। तीनों आपस में ननद-भौजाई बताई जा रही हैं। सभी महिलाएं गेहूं की कटाई कर वापस घर लौट रही थीं, तभी तेज बारिश के बीच अचानक गिरी बिजली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
अन्य गांव में भी आकाशीय बिजली की चपेट में जाकर झूल से लोग
वहीं इसी थाना क्षेत्र के भदेवली और चारों गांव में भी आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। भदेवली में रमेश राम (55), जो सिंधोरा के मिडिल स्कूल में शिक्षक हैं, और उनकी पत्नी चमेला देवी (50) घायल हुए हैं। वहीं चारों गांव के मां सरिता देवी 32 वर्ष और उनका बेटा आशीष यादव 10 वर्ष भी बिजली गिरने से झुलस गए।
खेतों में काम कर रहे लोगों को अचानक बारिश होने के चलते सुरक्षित स्थान तक पहुंचने का नहीं मिला मौका
स्थानीय लोगों के मुताबिक, अचानक मौसम बदलते ही तेज बारिश शुरू हो गई। खेतों में काम कर रहे लोग बचने के लिए गांव की ओर भागने लगे, तभी कई जगहों पर आकाशीय बिजली गिर गई और लोग इसकी चपेट में आ गए।
सभी घायलों को तत्काल सिंधोरा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं भदेवली के रमेश राम की हालत गंभीर होने पर उन्हें कबीरचौरा हास्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान रमेश उनकी पत्नी चमेला देवी की मृत्यु हो गई।
पिछले वर्ष भी आकाशीय बिजली के चलते एक किसान की हुई थी मौत
जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष भी जारी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
Comments (0)