वाराणसी -- जनपद में अवैध शराब तस्करी, गांजा, हेरोइन आदि की तस्करी पर रोक लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान लालपुर पाण्डेयपुर और एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम को चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पहड़िया मंडी के पास मादक पदार्थो को बोलेरो गाड़ी से लाकर भारी मात्रा में मादक पदार्थों की बिक्री करने हेतु एक व्यक्ति खड़ा है।

कब्जे से 56 पैकेट गांजा एक आधार कार्ड,एक पैन कार्ड,एक निर्वाचन कार्ड,एक वीवो मोबाइल फोन,200/नगदी

सूचना पाकर पहुंची लालपुर पाण्डेयपुर व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा पहड़िया गेट नं0- 01 पर बोलेरो गाड़ी की तलाशी लिया गया तो तलाशी के दौरान बोलेरो से गांजा के कुल 56 पैकेट (वजन 88 किलोग्राम) तथा घटना में प्रयुक्त एक वाहन बोलेरो बरामद किया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त का नाम कपिल देव सिंह पुत्र बृजेंद्र सिंह निवासी रसूलपुर थाना शिकारपुर जनपद बुलंदशहर हाल पता मकान नंबर 120 फर्स्ट फ्लोर डी ब्लॉक गुरुद्वारा के पास जेजे नगर कॉलोनी नेहरू विहार तिमारपुर उत्तरी दिल्ली बताया गया। 

धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट व धारा 336(3) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा

पुलिस ने गांजा की बरामदगी करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त वाहन बोलेरो को भी सीज कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को बुधवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए एडीसीपी वरूणापार नीतू कादयान ने बताया कि आज 15 अप्रैलको लालपुर पाण्डेयपुर व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम जब चेकिंग अभियान चला रही थी तभी मुखबिर से प्राप्त सूचना पर पहड़िया गेट नं0-01 पर बोलेरो की तलाशी ‌लिये जाने पर 56 पैकेट गांजा (वजन 88 किग्रा.) बरामद करते हुए अभियुक्त कपिल देव सिंह पुत्र बृजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया।

धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट व धारा 336(3) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा

साथ ही घटना में बोलेरो वाहन को भी सीज किया गया है। अभियुक्त पर मिर्जापुर के अहरौरा थाने में ड्रग्स और गुण्डा एक्ट का मुकदमा भी दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की‌ धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट व धारा 336(3) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक लालपुर पांडेयपुर राजीव कुमार सिंह, उ0नि0 एसओजी प्रभारी गौरव सिंह, उ0नि0 आयुष पाण्डेय,मु0 आ0 ब्रह्मदेव सिंह एसओजी,आ0 प्रमोद सिंह,आ0 अवनीश पाण्डेय,आ0 आलोट मौर्य,आ0 दिनेश कुमार आदि शामिल रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

4 + 9 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!