वाराणसी।फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडराई गांव से स्कूटी से अपनी 4 वर्षीय पुत्री के साथ दवा लेने निकली विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई।परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमसुदगी का मुकदमा दर्ज किया है।
पिंडरा स्थित एक दुकान पर महिला ने स्कूटी की दी चाबी उसके बाद हुई लापता
पुलिस को दिए तहरीर में फूलपुर के कनकपुर निवासी श्रीप्रकाश राय ने बताया कि उसी 24 वर्षीय पुत्री नेहा की शादी पिंडराई में हुई है। वह 8 अप्रैल को सुबह 9 बजे अपने ससुराल से स्कूटी से अपनी 4 वर्षीय पुत्री के साथ पिंडरा बाजार दवा लेने के लिए निकली और पिंडरा में एक दुकान पर स्कूटी खड़ी कर सब्जी के दुकान वाले को चाभी पिता को दे देने के लिए कह कर गई।
शाम तक घर न पहुंचने पर मायके व ससुराल पक्ष के लोगो ने शुरू की छानबीन
शाम तक घर न आने पर मायके व ससुराल पक्ष के लोग परेशान हो गए और काफी खोजबीन के बाद न मिलने पर गुरुवार को दोपहर बाद पुलिस को तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर देर शाम गुमसुदगी दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई।
पुलिस के द्वारा सीसी फुटेज के आधार पर महिला की तलाश जारी
क्षेत्रीय दरोगा जितेंद्र यादव ने बताया कि गुम हुई विवाहिता का मोबाइल भी बन्द बता रहा है।सीसीटीवी फुटेज, सोशल मीडिया व सर्विलांस के सहारे पुलिस खोजबीन में जुटी है।

Comments (0)