Khabarilaal news desk:-
वाराणसी । विकासखंड हरहुआ के आयर ग्रामसभा में रविवार को विकासखंड अधिकारी छोटे लाल तिवारी तथा ग्राम प्रधान सूर्यकुमार मौर्य भीम के नेतृत्व में वृहद वृक्षारोपण का आयोजन किया गया इस दौरान लगभग 500 से अधिक फलदार छायादार वृक्ष लगाए गए।
मुख्य अतिथि ने एक पेड़ मां के नाम लगाकर किया वृक्षारोपण का शुभारंभ
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे वाराणसी के अजगरा विधानसभा के विधायक त्रिभुवन राम के प्रतिनिधि कपिल नारायण पाण्डेय के द्वारा एक पेड़ मां के नाम लगातार वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।इस दौरान ग्रामीण और उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण करना बहुत ही जरूरी है पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने में पेड़ों का बहुत बड़ा योगदान होता है प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल की भी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए एक पेड़ जरूर लगाए -खंड विकास अधिकारी
वही खंड विकास अधिकारी छोटेलाल तिवारी ने कहा कि गांव के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी बनती है कि पर्यावरण को संतुलित रखने की दिशा में एक पेड़ जरूर लगाए तथा उसके तैयार होने तक उसका भरण पोषण भी करें। वहीं उन्होंने कहा कि 84 लाख योनियों में एक यानी वृक्ष की भी लोगों को मिलती है।
वृक्षारोपण के दौरान इन प्रमुख लोगों की रही उपस्थिति
इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी संजय सोनकर, रोजगार सेवक सोनखर प्रसाद, पंचायत सहायक सर्वेश पटेल सहित गांव की दर्जनों महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।
Comments (0)