khabarilaal news desk:-

वाराणसी। श्री रमेश चन्द्र कुण्डे, सदस्य, उ०प्र० अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग, 10वां तल, इन्दिरा भवन, अशोक मार्ग, लखनऊ द्वारा सर्किट हाउस, वाराणसी सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी,|

सभी विभागों के अधिकारियों के विभाग से सम्बन्धित योजनाओं की ली गयी जानकारी

पुलिस विभाग, नगर आयुक्त, नगर निगम वाराणसी विभाग, अपर जिलाधिकारी (फाइनेन्स), चिकित्सा विभाग, जिला समाज कल्याण अधिकारी, वाराणसी, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विभाग), वाराणसी, शिक्षा विभाग, जिला पंचायती राज विभाग, जिला सूक्ष्म एवं उद्योग विभाग एवं अधिशासी अभियन्ता उपस्थित रहे। सदस्य महोदय द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों के विभाग से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी ली गयी समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया गया कि जनपद में अधिक से अधिक कैम्प के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार कराया जाय तथा अधिक से अधिक लाभार्थियों को योजना से

हाथ से मैला उठाने वाले व्यक्तियों की संख्या शून्य

लाभान्वित कराया जाय। जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) से जानकारी ली गयी कि मैनुअल स्क्वेंजर के कितने व्यक्ति जनपद में है, उनके द्वारा अवगत कराया गया कि हाथ से मैला उठाने वाले व्यक्तियों की संख्या शून्य है। पुलिस विभाग से अत्याचार उत्पीड़न के बारे में पूछे जाने बताया गया कि समाज कल्याण विभाग में जितने भी प्रस्ताव भेजे गये थे कि स्वीकृति / भुगतान हो चुकी है। उद्योग विभाग से पूछे जाने पर बताया गया कि सरकार की समस्त योजनाओं का लाभ जनमानस तक पहुंचाया जा रहा है।

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों को अधिक से अधिक योजनओं का मिले लाभ

अन्त में निर्देशित किया गया कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों को अधिक से अधिक योजनओं का लाभ दिये जाने हेतु समस्त विभाग कार्यवाही करें ।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

3 + 3 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!