khabarilaal news desk

काशी के सांसद एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्ष के नेता द्वारा सार्वजनिक मंच से कथित रूप से अपमानजनक भाषा का प्रयोग किए जाने पर वाराणसी में विरोध दर्ज कराया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता नित्यानन्द चोबे के नेतृत्व में पुलिस आयुक्त वाराणसी को ज्ञापन सौंपकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना कराए जाने की मांग की गई।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि मंचीय भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “गद्दार” कहकर संबोधित किया गया, जिससे देश के करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। अधिवक्ता नित्यानन्द चोबे ने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणी असहनीय है और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत है। उन्होंने इसके लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

9 + 8 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!