वाराणसी । विकास खण्ड पिण्डरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक माह तक चलने वाले टीकाकरण अभियान शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव द्विवेदी ने किया। प्रथम दिन 24 किशोरियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। जिसमे 9 किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर के बचाव के टीके भी लगाए गए।

पहले दिन 24 रजिस्ट्रेशन के सापेक्ष 9 किशोरियों का हुआ टीकाकरण

प्राथमिक स्वास्थ्य के प्रांगण में आयोजित एचपीएम टीकाकरण के तहत किशोरियों की काउंसलिंग की गई। ततपश्चात 24 में से 9 किशोरी टीकाकरण के योग्य पाया गया। जिसके पश्चात सर्वाइकल कैंसर के टीके लगाए गए। इसके पूर्व चिकित्सकों की टीम ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिंडरा भी जागरूकता अभियान के तहत किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर के तहत जागरूक करते हुए टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। 

14 वर्ष के उम्र तक के किशोरियों को लगाया जाएगा टीका

केंद्र पर टीकाकरण अभियान की शुभारंभ करते हुए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने कहाकि यह टीकाकरण अभियान एक माह तक चलेगा और प्रत्येक 14 वर्ष के किशोरियों को टिका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। वही टीकाकरण के दौरान डॉ अनुपम सिंह, स्वास्थ्य कर्मी विजय बहादुर, अनुराधा, राजेन्द्र प्रसाद, अभिषेक राय व अरविंद वर्मा रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

9 + 10 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!