khabarilaal news desk:-
बाबतपुर वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बैगेज क्षतिग्रस्त मिलने का एक और मामला सामने आया है। महज तीन दिनों के भीतर यह दूसरी शिकायत होने से एयरलाइन की बैगेज हैंडलिंग व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। लगातार सामने आ रहे मामलों ने यात्रियों की चिंता भी बढ़ा दी है।
आकृति गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी बेटी के क्षतिग्रस्त सूटकेस की साझा की तस्वीर
नवी मुंबई निवासी आकृति गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी बेटी के क्षतिग्रस्त सूटकेस की तस्वीर साझा करते हुए इंडिगो एयरलाइंस से कार्रवाई की मांग की है। उनके अनुसार उनकी बेटी 26 जून को इंडिगो की फ्लाइट 6ई2442 से नवी मुंबई से वाराणसी पहुंची थी। चेक इन के समय सूटकेस पूरी तरह सही हालत में था, लेकिन वाराणसी एयरपोर्ट पर बैगेज बेल्ट से प्राप्त होने पर उसका एक कोना बुरी तरह क्षतिग्रस्त और फटा हुआ मिला।
यात्री ने सोशल मीडिया पर एयरलाइन से सवाल करते हुए बैगेज की सुरक्षित हैंडलिंग सुनिश्चित करने की की मांग
यात्री ने सोशल मीडिया पर एयरलाइन से सवाल करते हुए बैगेज की सुरक्षित हैंडलिंग सुनिश्चित करने की मांग की है। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने यात्री से पीआईआर प्रापर्टी इरेगुलरटी रिपोर्ट ( बैगेज क्षति रिपोर्ट) यात्री पीएनआर नंबर साझा करने का अनुरोध किया है, ताकि शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
यात्री ने वाराणसी पहुंचने पर अपने चेक इन बैग का लॉक टूटा मिलने की दर्ज कराई थी शिकायत
गौरतलब है कि इससे पहले भी एक यात्री ने वाराणसी पहुंचने पर अपने चेक इन बैग का लॉक टूटा मिलने की शिकायत दर्ज कराई थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने बैगेज हैंडलिंग की गुणवत्ता और जवाबदेही पर प्रश्नचिन्ह खड़े कर दिए हैं। यात्रियों का कहना है कि सामान की सुरक्षित ढुलाई सुनिश्चित करने के लिए एयरलाइंस को अपनी व्यवस्था और निगरानी प्रणाली को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है।
Comments (0)