वाराणसी।फूलपुर थाना क्षेत्र के कथौली गांव में ट्रांसफॉर्मर से निकली एक चिंगारी ने लगभग 7 बीघे गेंहू फसल को जलाकर राख कर दिया।फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुच कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक देर हो चुका था और फसल जल चुकी थी।घटना शुक्रवार की दोपहर लगभग एक बजे का बताया जा रहा है।
आगजनी से लगभग सात बिघे गेहूं की फसल को हुआ नुकसान
घटना की सूचना पाकर खेत पर पहुंचे किसानों ने बताया कि दोपहर एक बजे के लगभग खेत के बीच मे लगे ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। जिसके चलते छोटे बड़े किसानों के लगभग 7 बीघे फसल के नुकसान होने की बात सामने आया है।
आग लगने के बाद प्रभावित किसान
प्राप्त जानकारी के अनुसार आगजनी से मानिका पटेल का ढाई बीघा, सोनेलाल पटेल का ढाई बीघा, रमेश पाल व राजेश पाल का 10-10 विस्वा तथा बृजेश, राकेश, अशोक समेत अन्य किसानों के गेंहू की खड़ी फसल जल कर राख हो गई।
किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए शासन को भेजा जाएगा रिपोर्ट
सूचना पर थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज विजय कुशवाहा व फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुचकर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। गेंहू की फसल जलने की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल भी मौके पर पहुचे और जांच पड़ताल की और कहाकि किसानों के फसल के मुआवजा के लिए रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
Comments (0)