वाराणसी।फूलपुर थाना क्षेत्र के बरही कला गांव में शुक्रवार की देर शाम अचानक लगी आग ने किसान की मेहनत पर पानी फेर दिया। किसान की आंखों के सामने खेत में रखा गेहूं का भूसा जलकर राख हो गया, जिससे किसान को हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।
गेहूं की कटाई के बाद खेत में ही रखा हुआ था भूंसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार बरही कला निवासी किसान जयहिंद पटेल के करीब 9 बीघे खेत में गेहूं की फसल थी। हार्वेस्टर से कटाई के बाद भूसा (ठाठ) खेत में ही पड़ा हुआ था। शुक्रवार की शाम अचानक खेत से धुआं उठता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
पुलिस और ग्रामीणों की मदद से आग पर पाया गया काबू
गश्त पर निकले कठिराव चौकी के उपनिरीक्षक रितेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक 9 बीघा गेंहू की मड़ाई कर रखा भूसा जलकर राख हो चुका था। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंचे कटिहार चौकी इंचार्ज आग लगने के कारणों का पता लगाने में जूटे रहे।
Comments (0)