khabarilaal news desk:-

वाराणसी। पावन गंगा के रमणीय तट पर आयोजित विश्वविख्यात सांस्कृतिक श्रृंखला "सुबह-ए-बनारस" के अंतर्गत आगामी 30 जून 2026 (मंगलवार) प्रातः 5:15 बजे अस्सी घाट पर सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के संगीत विभाग के विद्यार्थियों द्वारा शास्त्रीय संगीत की गरिमामयी प्रस्तुति दी जाएगी।

सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्र देंगे शास्त्रीय गायन की मनोहारी प्रस्तुति

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) बिहारी लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में संस्कृत, भारतीय संस्कृति एवं शास्त्रीय कलाओं के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार हेतु निरंतर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। उसी प्रेरणादायी श्रृंखला की एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में यह विशेष सांगीतिक आयोजन आयोजित किया जा रहा है।

छात्र-छात्राएँ करेंगे अपनी मधुर एवं शास्त्रीय गायन प्रतिभा का प्रदर्शन

इस कार्यक्रम का संपूर्ण निर्देशन विश्वविद्यालय के गायन विभाग की सहायक आचार्य डॉ. श्रुति उपाध्याय द्वारा किया गया है। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थी मानस तिवारी, अश्विनी शुक्ला, मुलायम सिंह यादव एवं गौरांश उपाध्याय सहित अन्य छात्र-छात्राएँ अपनी मधुर एवं शास्त्रीय गायन प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

सांगीतिक आयोजन में दे अपनी गरिमामयी उपस्थिति

विश्वविद्यालय परिवार समस्त संगीत-प्रेमियों, संस्कृत एवं भारतीय संस्कृति के अनुरागियों तथा नगरवासियों से सादर अनुरोध करता है कि वे इस गरिमामयी सांगीतिक आयोजन में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करें तथा उन्हें अपना स्नेह, आशीर्वाद एवं प्रोत्साहन प्रदान करें।इस आशय की जानकारी विश्वविद्यालय के संगीत विभाग की सहायक आचार्य डॉ. श्रुति उपाध्याय ने दी।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

3 + 7 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!