वाराणसी।फूलपुर थाना अंतर्गत सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो जाने के 15 दिन बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
अज्ञात वाहन चालक की तेज रफ्तार व लापरवाही से से हुई मौत-आशा देवी
बताते चलें कि जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं थाना क्षेत्र अंतर्गत भुसेहरा गोपीपुर गांव निवासी आशा देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके पति संदीप कुमार 19 फरवरी 2026 की रात लगभग 12 बजे पिंडरा बाजार से लौट रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहाँ कुछ दिन बाद मौत हो गई थी।
पन्द्रह दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा
पीड़िता की शिकायत पर फूलपुर थाने में मंगलवार को पन्द्रह दिन बाद धारा 281, 106(1) व 324(4) बीएनएस के तहत अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
Comments (0)