मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपूरा चौकी अंतर्गत मिर्जापुर–प्रयागराज मार्ग पर बाबूसर्रोई के पास भीषण सड़क हादसा हो गया जिससे कुछ देर के लिए अपराध अफ्रीका माहौल रहा। 

तेज रफ्तार बना एक्सीडेंट का कारण

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रयागराज जनपद के थाना मांडा क्षेत्र के ग्राम गुड़गंवा (भारतगंज) निवासी 25 वर्षीय शशी बिंद उर्फ शेषमणि बिंद अपनी बाइक से मिर्जापुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवा गंभीर रूप से घायल हो गया।

एंबुलेंस ना पहुंचने पर ग्रामीणों ने दिखाया मानवता का मिसाल घायल को पहुंचाया अस्पताल

आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस के नहीं पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को निजी साधनों से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सर्रोई पहुंचाया। साथ ही गैपुरा पुलिस चौकी को भी घटना की जानकारी दी गई।

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी,शुरू की जांच 

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र द्विवेदी पुलिस टीम सिपाही रामबिहारी, मनोज, विपिन, अंकित, देवेन्द्र यादव के साथ मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त बाइक व ट्रक को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। 

पीएचसी सरोई पर दिया गया घायल युवक को प्राथमिक उपचा

पीएचसी सर्रोई में डॉक्टर महेंद्र चौधरी के साथ मौजूद फार्मासिस्ट अनूप ने अपनी तत्परता, सेवा भाव और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट परिचय देते हुए घायल का तत्काल उपचार शुरू किया। बताया जाता है कि अनूप पिछले लंबे समय से अस्पताल में 24 घंटे अपनी सेवाएं देकर मरीजों के लिए एक भरोसेमंद सहारा बने हुए हैं। उनकी सक्रियता और समर्पण के कारण घायल को समय रहते प्राथमिक उपचार मिल सका।

स्थिति गंभीर होने के बाद युवक को अन्य अस्पताल के लिए किया गया रेफर 

हालांकि युवक की स्थिति गंभीर बनी रहने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए मंगल हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

1 + 5 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!