वाराणसी। आगामी 2027 की विधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी ने कमर कस ली है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी रणनीति की तैयारियां शुरू कर दिया गया है।
आम आदमी पार्टी ने दो विधानसभा में की विधानसभा अध्यक्ष की नियुक्ति
बताते चले की आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष कैलाश पटेल की अध्यक्षता में कैंट विधानसभा हेतु काशी पब्लिक स्कूल किरहिया खोजवां में बैठक कर संदीप सोनकर को विधानसभा कैण्ट का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।वहीं पिण्डरा विधान सभा में घमहापुर कार्यालय अमर सिंह के आवास पर बैठक कर पिण्डरा का विधान सभा अध्यक्ष दिल्ली दिवान को बनाया गया।
आम आदमी पार्टी ने राजकुमार पटेल को बनाया विधानसभा पिण्डरा का महासचिव
राजकुमार पटेल को विधानसभा पिण्डरा का महासचिव मनोनीत किया गया। गठन में मौजूद पदाधिकारी काशी प्रांत उपाध्यक्ष अमर सिंह पटेल प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष एजाज अहमद की उपस्थिति में दोनों विधानसभाओं का गठन किया गया। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी घनश्याम पंडित द्वारा दी गई।
Comments (0)