Khabarilaal news desk
वाराणसी।MGKVP में कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने सत्र 2026-27 के परास्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश विवरणिका का सोमवार को लोर्कापण किया। इसके बाद परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश आवेदन की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई।
कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने किया परास्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश विवरणिका का लोर्कापण
विश्वविद्यालय का प्रवेश आवेदन फार्म समर्थ पोर्टल https://mgkvpadmission.samarth.edu.in/index.php/site/login से भरा जा रहा है। वहीं, प्रवेश विवरणिका विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.mgkvp.ac.in पर अपलोड है, जिसमें प्रवेश से सम्बन्धित समस्त दिशा-निर्देश दिये गये हैं।प्रवेश सेल के उप समन्वयक प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड प्रवेश विवरणिका में दिये गये निर्देशों को सावधानी पूर्वक पढ़कर प्रवेश आवेदन फार्म भरना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर इन प्रमुख लोगों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार मिश्र, डॉ. राहुल गुप्ता, जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह, निदेशक आई.क्यू.ए.सी. प्रो. रमाकान्त सिंह, एन.सी.सी. आफिसर डॉ. आयुष कुमार, डॉ. दुर्गेश कुमार उपाध्याय, डॉ. धनन्जय विश्वकर्मा, कम्प्यूटर प्रभारी विनोद कुमार, शुभेक्षु कुमार आदि उपस्थित रहे।
Comments (0)