वाराणसी।उत्तर रेलवे के एडीआरएम वाराणसी शनिवार को बाबतपुर रेलवे क्रासिंग के समीप स्थित एडवांस स्टॉपेज सिंग्नल में आई खराबी का निरीक्षण किया और इंजीनियर व कर्मचारियों को तुरंत ठीक करने का निर्देश दिया।
5 घण्टे तक कार्य स्थल पर मौजूद रहे ADRM
बताते चलें कि वाराणसी- जफराबाद रेलमार्ग पर स्थित बाबतपुर मंगारी स्टेशन के उत्तरी छोर पर स्थित एडवांस स्टॉपेज सिंग्नल तीन दिन से खराब होने के चलते ट्रेनों के आवागमन में परेशानी हो रही थी। जिसकी जानकारी होने पर सुबह 8 बजे ही एडीआरएम बृजेश कुमार यादव अधिकारियों, कर्मचारियों व इंजीनियर संग मौके पर पहुचे और निरीक्षण कार्य करने के साथ मौके पर दोपहर बाद तक खड़े होकर कार्य को पूर्ण कराया।
ग्रामीणों ने समस्या को लेकर ADRM को दिया ज्ञापन
इसी दौरान ग्रामीण भी अपनी समस्या लेकर पहुचे और बीडीसी श्याम मोहन गुप्ता के नेतृत्व में ग्रामीणों ने रेलवे द्वारा बाबतपुर (मंगारी) के पास की जा रही बाउंडरी वाल के चलते उस पार स्थित धार्मिक स्थलों व खेत खलिहान में पहुचने में आ रही परेशानियों के बाबत पत्रक दिया।
ग्रामीणों की ADRM से मांग
पत्रक के माध्यम से ग्रामीणों ने मांग किया कि फुट ओवरब्रिज से आम लोगों को रेल लाइन पार कर अपने खेतों के साथ समय समय पर धार्मिक स्थल पर होने वाले अनुष्ठान में शामिल होने के लिए रास्ता देने दिया जाय ताकि हम ग्रामीणों को अपने खेत खलिहान असुविधा का सामना न करना पड़े। पत्रक देने वालो में बीडीसी श्याम मोहन गुप्ता क्षेत्र, पप्पू सिंह ,अजय कुमार पटेल, योगेश राजभर, विवेक सेठ, विनोद सेठ, रूपेश, विजय पटेल, शिवप्रकाश गुप्ता, विनोद पटेल, सिंटू पटेल समेत अनेक ग्रामीण रहे।
Comments (0)