मिर्जापुर।जनपद में अधिवक्ता एवं ग्राम देवरी के प्रधान पति राजीव सिंह उर्फ रिंकू की दिनदहाड़े हत्या की घटना से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और अधिवक्ता समाज मैं व्यापक आक्रोश देखने को मिल रहा है।

वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील कुमार पांडे ने की हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग 

घटना की सूचना प्राप्त होने पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने तत्काल पोस्टमार्टम हाउस एवं जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी प्राप्त किया और कहा कि मिर्जापुर लगातार अधिवक्ता समाज का उत्पीड़न किया जा रहा है अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंकू के दिनदहाड़े हत्या की घटना से अधिवक्ता समाज में व्यापक आक्रोश व्याप्त है और इस घटना से मिर्जापुर के जनमानस में व्यापक आक्रोश व्याप्त है।

मॉर्निंग वॉक से लौटने के उपरांत अधिवक्ता की गोली मारकर की गई हत्या

शनिवार की सुबह-सुबह ही 6:30 बजे राजकीय इंटर कॉलेज में राजीव सिंह रिंकू द्वारा रोज की तरह मार्निंग वॉकिंग हम लोगों के साथ किया गया और थोड़ी ही देर बाद लगभग7:30 बजे हत्यारे द्वारा राजीव सिंह उर्फ रिंकू की हत्या की घटना को अंजाम दिया गया साथी के मौत के खबर सुनकर हम लोग स्तब्ध रह गए।

दिनदहाड़े गोली कांड के बाद अधिवक्ताओं में आक्रोश 

उन्होंने उन्होंने कहा कि थाना कटरा अंतर्गत अपराध की घटनाओं में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है और इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के साथ पुलिस अधीक्षक को थाना अध्यक्ष कटरा के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई करना चाहिए आम आदमी पार्टी इस घटना की घोर निंदा करती है और तत्काल हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग करती है यदि पुलिस ने हत्यारे के खिलाफ कार्रवाई नहीं किया तो आम आदमी पार्टी बहुत बड़ा आंदोलन करेगी उन्होंने बताया कि मेरे द्वारा इस अधिवक्ता हत्याकांड की सूचना आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह को भी कर दिया गया है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

4 + 5 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!