khabarilaal news desk

वाराणसी स्थित भाकृअनुप-भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान एवं राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्व विद्यालय, ग्वालियर, मध्य प्रदेश के मध्य सब्जी अनुसंधान एवं कृषि विकास के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने हेतु एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर समारोह का आयोजन किया गया।

संस्थानों के मध्य भावी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा

इस समझौते के अंतर्गत सब्जी प्रजनन, संकर बीज उत्पादन, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन तथा जैव प्रौद्योगिकी संबंधी कार्यों में संयुक्त रूप से अनुसंधान एवं तकनीकी सहयोग किया जाएगा। इस अवसर पर राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो. अरविंद कुमार शुक्ल तथा भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश कुमार उपस्थित रहे। बैठक के दौरान दोनों संस्थानों के मध्य भावी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई तथा एक-दूसरे की विशेषज्ञता एवं संसाधनों का पारस्परिक लाभ उठाते हुए किसानों के हित में उन्नत तकनीकों के विकास एवं प्रसार पर सहमति बनी।

सब्जी अनुसंधान, गुणवत्तायुक्त बीज उत्पादन तथा टिकाऊ कृषि प्रणाली को नई दिशा मिलने की उम्मीद

इस सहयोग से सब्जी अनुसंधान, गुणवत्तायुक्त बीज उत्पादन तथा टिकाऊ कृषि प्रणाली को नई दिशा मिलने की उम्मीद व्यक्त की गई। बैठक में संस्थान एवं विश्वविद्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानिकों एवं विभागाध्यक्षों ने भाग लिया, जिनमें डॉ. डी. पी. सिंह, डॉ. ए. एन. सिंह, डॉ. अनंत बहादुर, पीएमई प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. एस. के. सिंह, डॉ. राकेश दुबे एवं डॉ. अच्युत सिंह, डॉ इन्दीवर प्रसाद प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

8 + 10 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!