वाराणसी। विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में शुक्रवार को एक और बड़ा कदम उठाया गया।इसी कड़ी में वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) के उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा विधायक अजगरा त्रिभुवन राम वाराणसी के ग्रामसभा उन्दी पहुँचे जहां उन्होंने पर्यटन विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और काम की गुणवत्ता को बारीकी से परखा।
विधायक ने अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
निरीक्षण के दौरान विधायक ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए और कहा कि पर्यटन से जुड़ी सभी परियोजनाओं को समय सीमा के भीतर और पूरी पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने साफ़ तौर पर कहा कि वाराणसी के ग्रामीण इलाकों का विकास सरकार की प्राथमिकता है।
निरीक्षण के दौरान इन लोगों की रही प्रमुख रूप से उपस्थिति
निरीक्षण के दौरान भाजपा किसान मोर्चा वाराणसी के जिलाध्यक्ष रामप्रकाश सिंह 'बीरू' भी मौजूद रहे, जिन्होंने विकास कार्यों की सराहना की। इसके अलावा क्षेत्र के सम्मानित लोग जैसे राणा चौहान, डॉ. अजीत सिंह (पूर्व प्रधान), रितेश सिंह (प्रधान जयपार), विजय राजभर और हीरू सिंह सहित कई अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
पर्यटन के विकास के साथ ही स्थानीय लोगों को भी मिलेगा रोजगार
ग्रामसभा उन्दी में हो रहे इन विकास कार्यों से न केवल स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के लिए रोज़गार के नए रास्ते भी खुलेंगे। प्रशासन के इस दौरे से ग्रामीणों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।"
Comments (0)