khabarilaal news desk:-
वाराणसी | बाबतपुर लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से 1 जुलाई से कई घरेलू उड़ानों के संचालन में कटौती कर दी गई है। इंडिगो ने अपनी तीन उड़ानों के संचालन कार्यक्रम में बदलाव किया है, जबकि अकासा एयर की चार उड़ानें और एयर इंडिया एक्सप्रेस की वाराणसी मुंबई प्रतिदिन उड़ान का संचालन फिलहाल बंद कर दिया गया है।
इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-2215 वाराणसी दिल्ली अब प्रतिदिन के बजाय केवल बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को होगी संचालित
इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-2215 वाराणसी दिल्ली अब प्रतिदिन के बजाय केवल बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित होगी। 6ई-5302 वाराणसी–नवी मुंबई अब मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार को ही उड़ान भरेगी। वहीं 6ई-507 वाराणसी कोलकाता पूरे महीने प्रतिदिन संचालित होने के बजाय केवल 9, 21 और 31 जुलाई को संचालित की जाएगी।
अकासा एयर ने वाराणसी–बेंगलुरु की उड़ानें क्यूपी-1422, क्यूपी-1524 और क्यूपी-1424 तथा वाराणसी नवी मुंबई की उड़ान क्यूपी-2022 का संचालन किया बंद
अकासा एयर ने वाराणसी–बेंगलुरु की उड़ानें क्यूपी-1422, क्यूपी-1524 और क्यूपी-1424 तथा वाराणसी नवी मुंबई की उड़ान क्यूपी-2022 का संचालन बंद कर दिया है। इसके अलावा एयर इंडिया एक्सप्रेस की आईएक्स-2547 वाराणसी मुंबई प्रतिदिन उड़ान भी 1 जुलाई से संचालित नहीं होगी।
संचालन में इस कटौती का प्रमुख कारण एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) की उपलब्धता में आई कमी
अधिकारियों के अनुसार उड़ानों के संचालन में इस कटौती का प्रमुख कारण एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) की उपलब्धता में आई कमी बताया जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में एयरपोर्ट प्रशासन या संबंधित एयरलाइंस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
उड़ानों में हुए इस बदलाव से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता और नवी मुंबई जाने वाले यात्रियों पर पड़ेगा असर
उड़ानों में हुए इस बदलाव से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता और नवी मुंबई जाने वाले यात्रियों पर असर पड़ेगा। यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी संबंधित एयरलाइन से उड़ान की स्थिति की पुष्टि करने की सलाह दी गई है।
Comments (0)