वाराणसी।पुलिस महकमे में एक बड़ा फेरबदल होने के बाद वाराणसी के गोमती जोन के उप पुलिस आयुक्त (डीसीपी) आकाश पटेल का स्थानांतरण चंदौली जिले कर दिया गया है। बताते चलें कि यह आदेश शासन स्तर से जारी हुआ है, जिसके बाद प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हलचल बढ़ गई है|

बताते चले की वाराणसी में अपनी बेहतर पुलिसिया के लिए जाने जाने वाले आकाश पटेल को अब चंदौली की कमान दी गई है जहां वे अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।उनके अचानक हुए इस तबादले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि सरकारी सूत्रों का कहना है कि यह नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है|

अब आकाश पटेल चंदौली में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। फिलहाल, उनके स्थान पर किसे यह जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, इस पर भी पुलिस मुख्यालय में मंथन जारी है|

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

2 + 8 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!