khabarilaal news desk:-

वाराणसी मत्स्य पालन हेतु तालाब पट्टे के विरोध में करखियाव गाँव के आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसील परिसर में मंगलवार को प्रदर्शन किया और आवंटन प्रकिया रद्द करने की मांग करते हुये एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

एसडीएम ने नायब तहसीलदार कोलअसला को जांच कर कार्रवाई करने का दिया निर्देश

तहसील पहुचे ग्रामीणों का आरोप था कि तहसील क्षेत्र के करखियाव तालाब खाते की आराजी संख्या 521 का कुछ तथाकथित लोगो की मिलीभगत से मत्स्य पालन हेतु आवंटन के लिए आवेदन कर चुके और प्रकिया में है।  इसी तालाब के अगल बगल में मन्दिर, प्राइमरी पाठशाला, जच्चा बच्चा केंद्र, पशु चिकित्सालय स्थित हैं और गर्मी में पशु आदि पानी पीते हैं। जिसे कुछ दबंग लोग पाटकर कब्जा करने के नियत से पट्टा  करा रहे है। अगर इस पट्टा को नहीं रोका गया तो दबंग लोग अपने मकसद में कामयाब हो जाएंगे। जिसपर एसडीएम ने नायब तहसीलदार कोलअसला को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

कार्यक्रम में इन प्रमुख लोगों की रही उपस्थिति

इस दौरान पूर्व  बार अध्यक्ष शिवपूजन सिंह, अश्वनी सिंह, शैलेन्द्र सिंह मीनू, सुरेंद्र सिंह, उमेश सिंह,अमित सिंह,अरुण सिंह,राजन सिंह,ऋषिकेश सिंह,सत्यप्रकाश,धीरज राय,विकास रघुवंशी,महेंद्र प्रसाद यादव,चुनमुन गोंड,मंजू राम,श्यामबिहारी राजभर,पूर्व प्रधान बबिता सिंह,वर्तमान प्रधान शशिकपूर कन्नौजिया समेत दर्जनों लोग  रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

5 + 3 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!