khabarilaal news desk:-
वाराणसी : नगर निगम मूसलाधार बारिश के चलते उत्पन्न होने वाली जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। इस क्रम में जलभराव की संभावित समस्या को रोकने और आमजन को राहत देने के उद्देश्य से नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल सड़क पर उतरे। शुक्रवार को तेज बारिश के दौरान नगर आयुक्त ने हाथ में छाता थामकर आंध्रापुल क्षेत्र सहित आसपास के कई संवेदनशील जलभराव वाले स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नालियों और गली पिट की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया, ताकि कचरे या किसी अन्य अवरोध के कारण पानी का निकास प्रभावित न हो।
अतिक्रमण हटाने और डस्टबिन का उपयोग करने की नागरिकों से की अपील
निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से नगर आयुक्त ने मानसून के दौरान सभी संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया । उन्हांने कहा कि गली पिट, नालियों और जल निकासी के मुख्य मार्गों की निरंतर निगरानी की जानी चाहिए। यदि कहीं भी कचरा, प्लास्टिक या अन्य कोई अवरोध दिखाई दे, तो उसे तत्काल हटाकर पानी की निर्बाध निकासी सुनिश्चित की जाए।
नगर आयुक्त ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि तेज बारिश के दौरान शहर में किसी भी कीमत पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए
नगर आयुक्त ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि तेज बारिश के दौरान शहर में किसी भी कीमत पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। सभी टीमें पूरी तत्परता और मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। सड़क पर निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने क्षेत्र के स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों से सीधा संवाद भी किया। उन्होंने लोगों से नालियों के ऊपर पटिया, लोहे के स्लैब या अन्य किसी प्रकार का अतिक्रमण न करने की अपील की, क्योंकि इससे सफाई कार्य और जल निकासी में गंभीर बाधा उत्पन्न होती है।
कचरा इधर-उधर फेंकने के बजाय केवल निर्धारित डस्टबिन का ही उपयोग करने का आग्रह
इसके अलावा, उन्होंने दुकानदारों से कचरा इधर-उधर फेंकने के बजाय केवल निर्धारित डस्टबिन का ही उपयोग करने का आग्रह किया, ताकि नालियां जाम न हों। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन सहभागिता और नागरिकों के सक्रिय सहयोग से ही वाराणसी को स्वच्छ, सुंदर और जलभराव से मुक्त बनाया जा सकता है। निगम की टीमें 24वें घंटे संवेदनशील इलाकों पर नजर रख रही हैं और किसी भी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
Comments (0)