khabarilaal news desk

वाराणसी :-- प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र  दयालु ने “हमारी जनगणना, हमारा भविष्य” अभियान को देश के विकास की मजबूत आधारशिला बताते हुए नागरिकों से जनगणना में सक्रिय सहभागिता की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह भर नहीं, बल्कि देश की भावी नीतियों, संसाधनों के समुचित वितरण और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का सबसे महत्वपूर्ण आधार है।

सटीक और विश्वसनीय आंकड़े किसी भी राष्ट्र की विकास यात्रा को गति देने का प्रमुख माध्यम

आयुष मंत्री ने कहा कि सटीक और विश्वसनीय आंकड़े किसी भी राष्ट्र की विकास यात्रा को गति देने का प्रमुख माध्यम होते हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आवास और सामाजिक कल्याण जैसी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन तभी संभव है, जब सरकार के पास जनसंख्या और सामाजिक संरचना से जुड़ी सही जानकारी उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि जनगणना में दी गई प्रत्येक जानकारी आने वाले वर्षों में नीतियों के निर्माण और संसाधनों के बेहतर उपयोग की दिशा तय करती है।

लक्ष्य को प्राप्त करने में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक

डॉ. दयालु ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “विकसित भारत” संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मजबूत और विकसित भारत का निर्माण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें आमजन की भागीदारी भी उतनी ही जरूरी है।

हमारी जनगणना, हमारा भविष्य” केवल एक अभियान नहीं बल्कि देश के भविष्य को मजबूत बनाने का राष्ट्रीय संकल्प 

उन्होंने स्वयं अपना जनगणना फॉर्म भरकर आमजन को भी इस प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जब जनगणना कर्मी घर-घर पहुंचें तो नागरिक उन्हें सही, पूर्ण और तथ्यात्मक जानकारी दें ताकि भविष्य की योजनाएं अधिक प्रभावी और पारदर्शी बन सकें। उन्होंने कहा कि “हमारी जनगणना, हमारा भविष्य” केवल एक अभियान नहीं बल्कि देश के भविष्य को मजबूत बनाने का राष्ट्रीय संकल्प है।

जनभागीदारी लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत

आयुष मंत्री ने कहा कि जनभागीदारी लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और सशक्त आंकड़े ही सशक्त भारत के निर्माण की नींव रखते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझते हुए जनगणना में शामिल हो और राष्ट्र निर्माण की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया का भागीदार बने।

जनगणना अभियान को लेकर लोगों में जागरूकता

मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी गौरव  राठी ने मीडिया को जारी जानकारी में बताया कि जनगणना अभियान को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार जनसंपर्क की गतिविधियां चलाई जा रही हैं, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

7 + 9 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!