khabarilaal news desk
कोलअसला के पूर्व विधायक व कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा देश के पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा व टिप्पणी करने पर पिंडरा विस् क्षेत्र में जगह जगह विरोध के स्वर उठने लगे और कांग्रेस पार्टी से निष्कासित करने की मांग उठने लगे।
प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते कैमरे में कैद हुए अजय राय
पिंडरा विस् क्षेत्र के युवा भाजपा नेता रविशंकर सिंह ने कहाकि आज का नया पिंडरा है आज की युवा पीढ़ी देश और समाज का मुख्य आधार स्तंभ है आज भारत का युवा दुनिया के हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहा है । लोकतंत्र में युवा पीढ़ी अपने प्रतिनिधियों को एक आदर्श के रूप में चुनती है जब नेता ही लगातार अपशब्दों और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने लगें, तो इससे समाज के युवाओं पर बहुत बुरा असर पड़ता है। कुछ दिन पहले जब पिंडरा के पूर्व विधायक और वर्तमान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अस्वस्थ थे, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक रूप से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी।लेकिन आज वही अजय राय प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते कैमरे में कैद हुए।
सभ्य समाज मे इस तरह की टिप्पणी ठीक नहीं--भाजपा नेता रजनीकांत मिश्रा बबलू
अपशब्दों और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वाले नेताओं को पिंडरा विधान सभा और यहाँ की जनता कड़ा जवाब देगी !भाजपा नेता रजनीकांत मिश्रा बबलू ने भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बयान की निंदा करते हुए कहाकि सभ्य समाज मे इस तरह की टिप्पणी ठीक नहीं है। इसके अलावा जगह जगह अजय राय के विरोध में भाजपाइयों ने कड़ा विरोध जताया।
Comments (0)