वाराणसी।UP सरकार में आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु ने अपने शोक संदेश में कहा कि प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले के निधन से अत्यंत दुखी हूँ। उनकी अनुपम और जादुई आवाज़ ने मानवीय भावनाओं के हर रंग को जीवंत किया और पीढ़ियों तक लोगों के दिलों में गूंजती रही।

समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर की एक जीवंत पहचान थीं आशा भोसले 

वे हमारे राष्ट्र की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर की एक जीवंत पहचान थीं। उनके गीत न केवल मेरे, बल्कि करोड़ों प्रशंसकों के जीवन का अभिन्न हिस्सा रहे हैं।आशा जी की महान विरासत सदैव अमर रहेगी और उनकी मधुर आवाज़ हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेगी। इस दुखद घड़ी में मैं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।

8 दशकों का स्वर्णिम संगीत सफर:- गौरव राठी

वहीं युवा समाजसेवी गौरव राठी ने कहा कि आशा भोसले भारतीय संगीत जगत की सबसे प्रभावशाली आवाजों में से एक थीं। उन्होंने अपने करियर में 12,500 से अधिक गीतों को अपनी आवाज दी। उनका संगीत सफर आठ दशकों से भी ज्यादा लंबा रहा, जिसमें उन्होंने हर दौर और हर पीढ़ी के कलाकारों के लिए गाया!

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

9 + 3 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!