khabarilaal news desk:-
सिंधोरा थाना क्षेत्र के जाठी गांव में मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद में एक महिला ने पड़ोसियों पर मारपीट तथा जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया है। बुधवार को पुलिस ने छह नामजद तथा दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
जाठी गांव निवासी सोनी पत्नी अमित चौहान ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि मंगलवार को वह अपने जमीन पर मकान का निर्माण करा रही थीं। इसी दौरान गांव के हरिश्चंद्र चौहान, रितेश चौहान, गोलू चौहान, कोमल चौहान, संगीता चौहान तथा उनके साथ आए अन्य लोगों ने निर्माणाधीन दीवार गिरा दी और लगाए गए पटरे तोड़ दिए और उक्त लोगों ने उनके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी भतीजी दिव्या तथा जेठानी सीमा चौहान के साथ भी अभद्रता और मारपीट की गई।
पुलिस तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
Comments (0)