khabarilaal news desk:-
वाराणसी | बरेका में प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री लालजी चौधरी की अध्यक्षता में कार्मिक विभाग एवं कर्मचारी परिषद के मध्य समन्वय बैठक आयोजित की गई।
कार्मिक विभाग एवं कर्मचारी परिषद के मध्य एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक
बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में आज दिनांक 24 जून, 2026 को प्रशासन भवन स्थित कीर्ति कक्ष में प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री लालजी चौधरी की अध्यक्षता में कार्मिक विभाग एवं कर्मचारी परिषद के मध्य एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई।
कार्मिक विभाग द्वारा सभी बिंदुओं पर सकारात्मक एवं रचनात्मक चर्चा करते हुए संबंधित शंकाओं का समाधान
बैठक के दौरान कर्मचारी परिषद के प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न विषयों, समस्याओं एवं सुझावों को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया। कार्मिक विभाग द्वारा सभी बिंदुओं पर सकारात्मक एवं रचनात्मक चर्चा करते हुए संबंधित शंकाओं का समाधान किया गया तथा लंबित एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर नियमानुसार शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श
बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रशासन एवं कर्मचारियों के मध्य बेहतर संवाद, समन्वय एवं पारस्परिक सहयोग को बढ़ावा देना था। इस दौरान कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करते हुए समाधानोन्मुख दृष्टिकोण अपनाया गया। बैठक सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई।
इस अवसर पर कार्मिक विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे
इस अवसर पर उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (मुख्यालय) श्री समीर पॉल, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी (मुख्यालय) श्री राजकुमार गुप्ता, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी (कर्मशाला) श्री एम. ए. अंसारी, सहायक कार्मिक अधिकारी (कर्मशाला) श्री पीयूष मिंज, कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव श्री प्रदीप कुमार यादव तथा परिषद सदस्य श्री श्रीकांत यादव, श्री अमित कुमार, श्री संतोष कुमार यादव, श्री नवीन कुमार सिन्हा, श्री धर्मेंद्र कुमार सिंह एवं श्री मनीष कुमार सिंह सहित कार्मिक विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर संवाद एवं समन्वय बनाए रखने पर बल दिया।
Comments (0)