Khabarilaal News Desk :
मोबाइल नंबर अब सिर्फ संपर्क का जरिया नहीं माना जाता, बल्कि अंक ज्योतिष (Numerology) के अनुसार इसे व्यक्ति की किस्मत और ऊर्जा से भी जोड़ा जाता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि सही मोबाइल नंबर जीवन में सफलता, तरक्की और सकारात्मकता ला सकता है, जबकि गलत नंबर बाधाएं पैदा कर सकता है।
मोबाइल नंबर का किस्मत से कनेक्शन
वास्तु और अंक ज्योतिष एक्सपर्ट मान्या के अनुसार हर अंक की अपनी एक अलग ऊर्जा होती है। यही ऊर्जा व्यक्ति के करियर, रिश्तों और आर्थिक स्थिति पर असर डाल सकती है। इसलिए नया नंबर लेते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी माना गया है।
किन नंबरों से बचने की सलाह
अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ अंकों के कॉम्बिनेशन को शुभ नहीं माना जाता।
विशेषज्ञों का कहना है कि 24 और 48 जैसे कॉम्बिनेशन संघर्ष और आर्थिक अस्थिरता ला सकते हैं। वहीं 18 और 81 जैसे अंक रिश्तों में तनाव और करियर में उतार-चढ़ाव का कारण बन सकते हैं।
नंबर का कुल जोड़ भी महत्वपूर्ण
मोबाइल नंबर के सभी अंकों का कुल योग भी अंक ज्योतिष में अहम माना जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार:
- 50 या 55 का योग करियर और बिजनेस में ग्रोथ देता है
- 37 का योग समाज में पहचान और लोकप्रियता बढ़ाता है
रिपीट नंबर को लेकर चेतावनी
एक ही अंक का बहुत ज्यादा रिपीट होना भी अशुभ माना गया है।
विशेषज्ञों के अनुसार अगर किसी नंबर में 9999 या 7777 जैसे पैटर्न बार-बार आते हैं तो यह ऊर्जा असंतुलन पैदा कर सकते हैं, जिससे कामों में देरी हो सकती है।
मिसिंग नंबर का बैलेंस
अंक ज्योतिष में यह भी माना जाता है कि व्यक्ति की जन्मतिथि में जो अंक नहीं होते, उन्हें मोबाइल नंबर में शामिल करने से जीवन में संतुलन और सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।
Comments (0)