वाराणसी ।सिंधोरा थाना क्षेत्र में महिला सुरक्षा और जागरूकता को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत पूर्व माध्यमिक विद्यालय गरथमा में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं को लघु फिल्म दिखाकर उन्हें सुरक्षा, आत्मरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

छात्रों को अपनी सुरक्षा को लेकर दी गई विस्तृत जानकारी

कार्यक्रम में मिशन शक्ति प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीप्ति शर्मा और सब इंस्पेक्टर विक्रम सिंह मौजूद रहे। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में चुप न रहें, बल्कि तुरंत पुलिस या परिजनों को जानकारी दें। साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबरों और आपातकालीन सेवाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

लघु फिल्म के माध्यम से छात्राओं को सामाजिक परिस्थितियों में सतर्क रहने की दी गई ट्रेनिंग

लघु फिल्म के माध्यम से छात्राओं को विभिन्न सामाजिक परिस्थितियों में सतर्क रहने, आत्मविश्वास बनाए रखने और कानूनी अधिकारों की समझ विकसित करने पर जोर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया, जिससे कार्यक्रम और अधिक प्रभावी बन गया।इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम सहित अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

5 + 7 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!